धानरोपनी सीजन शुरू होते ही बनमनखी अनुमंडल से मजदूरों का पलायन तेज
पूर्णिया, जून 14 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। धानरोपनी का मौसम शुरू होते ही बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र से एक बार फिर बड़े पैमाने पर मजदूरों का पलायन शुरू हो गया है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में मजदूर पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यों की ओर रुख कर रहे हैं। मजदूरों के पलायन का सबसे अधिक असर बनमनखी रेलवे स्टेशन पर देखने को मिल रहा है, जहां इन दिनों भारी भीड़ उमड़ रही है। विशेषकर अमृतसर जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस पकड़ने के लिए सुबह से ही मजदूरों की लंबी कतारें लग जाती हैं। दोपहर से लेकर पूरी रात तक क्षेत्र के विभिन्न गांवों और आसपास के जिलों से मजदूर स्टेशन पहुंचते रहते हैं। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही सीट पाने की होड़ मच जाती है और मजदूरों में अफरातफरी का माहौल बन जाता है。
पंजाब-हरियाणा में बढ़ जाती है सीमांचल के मजदूरों की मांग: जानकारों के अनुसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.