छपरा, जून 23 -- - प्रमाणित बीज किसानों को मिलेगा; मक्का, अरहर और मिलेट्स को भी बढ़ावा न्यूमेरिक- 01 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में धान की बुआई का लक्ष्य 1561 क्विंटल से ज्यादा प्रमाणित बीज किसानों को मिलेगा; मक्का, अरहर और मिलेट्स को भी बढ़ावा पेज चार की लीड फोटो मक्का छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मानसून की दस्तक के साथ ही सारण जिले में खरीफ खेती की तैयारियां तेज हो गई हैं। कृषि विभाग ने वर्ष 2026-27 के लिए महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय करते हुए जिले में 1.22 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में खरीफ फसलों की खेती का खाका तैयार किया है। इस बार भी धान खेती का केंद्र बिंदु रहेगा और कुल रकबे का सबसे बड़ा हिस्सा इसी फसल के नाम रहेगा। किसानों को समय पर उन्नत व प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने के लिए विभाग ने 1561.42 क्विंटल बीज वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया...