बरेली, दिसम्बर 5 -- हाफिजगंज। काशीपुर से धागा लेकर बंगलुरु जा रहा एक ट्रक वाहन को ओवरटेक करते समय बरेली पीलीभीत मार्ग उदरनपुर गांव के पुल के पास पलट गया। इसमें चालक ताजिम और हेल्पर शिवकुमार घायल हो गए। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...