गाज़ियाबाद, मई 31 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। लिंक रोड थाना क्षेत्र के साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-चार में रविवार सुबह एक धागा बनाने की फैक्टरी में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दस गाड़ियों की सहायता से लगभग दो घंटे में आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जानहानि नहीं हुई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि सुबह करीब साढ़े सात बजे वैशाली फायर स्टेशन पर साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-चार स्थित मैसर्स जैन जरी क्रिएशन फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना पर दमकल कर्मियों की टीम रवाना की गई। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि आग काफी ज्यादा फैल चुकी है। फैक्टरी में धारा और केमिकल भी थी, जिसके चलते आग तेजी से फैल रही थी। दमकल कमियों ने आग चार होज पाइप बिछाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।फैक्टरी परिसर में लगे टीन...