धाकड़ IPS रवीना त्यागी बनीं बाराबंकी की नई SP, UPSC में हासिल की थी 170वीं रैंक!
नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- देश सेवा का जज्बा, ईमानदारी और समाज के लिए कुछ अलग करने की सोच जब एक साथ मिल जाए, तो एक बेहतरीन अधिकारी का जन्म होता है। ऐसी ही एक मिसाल हैं 2014 बैच की उत्तर प्रदेश कैडर की आईपीएस (IPS) अधिकारी रवीना त्यागी। अपनी कड़क कार्यशैली, महिला सुरक्षा के लिए किए गए अनूठे प्रयासों और संवेदनशीलता के कारण वे आज पुलिस विभाग और युवाओं के बीच एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए IPS अधिकारी रवीना त्यागी को बाराबंकी जिले की कमान सौंपी है। उनके बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड, त्वरित फैसलों और अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख को देखते हुए राज्य सरकार ने उन्हें लखनऊ से सटे बेहद संवेदनशील जिले बाराबंकी का पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया है।बायोटेक्नोलॉजी में बीटेक की डिग्री हासिल की रवीना त्यागी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.