कोलकाता, अप्रैल 21 -- टीम चयन को लेकर चिंता करने को 'अनावश्यक ऊर्जा की खपत' करार देते हुए वेस्टइंडीज के अनुभवी तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने कहा कि उनका ध्यान गुजरात टाइटंस (GT) में मौके का इंतजार करते हुए खुद को तैयार रखने पर है। इंडियन प्रीमियर लीग में दो सीजन के बाद वापसी कर रहे 34 वर्षीय होल्डर को आईपीएल 2026 में टाइटंस की प्लेइंग इलेवन में अभी तक जगह नहीं मिली है। प्रबंधन ने सात करोड़ रुपये की राशि के साथ टीम से जुड़े होल्डर पर जोस बटलर, राशिद खान, ग्लेन फिलिप्स और कगिसो रबाडा जैसे विदेशी खिलाड़ियों को तरजीह दी है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ सोमवार को हालांकि 99 रन की हार के बाद टाइटंस की टीम संयोजन पर पुनर्विचार कर सकती है। होल्डर पावरप्ले और आखिरी ओवरों में गेंदबाजी के साथ-साथ निचले क्रम में फिनिशर की भूमिका निभाने में सक्षम हैं...