धस्माना ने की गुरु राम राय दरबार के महंत देवेन्द्र से मुलाकात
देहरादून, मई 15 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। एआईसीसी सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने शुक्रवार को गुरु राम राय दरबार साहेब पहुंच कर झंडे साहब में माथा टेका। उन्होंने दरबार साहेब के श्री महंत देवेन्द्र दास महाराज से मुलाकात की। धस्माना ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर उत्तराखंड वासियों, उत्तरप्रदेश व हिमाचल प्रदेश के मरीजों के उपचार के लिए महंत इंद्रेश अस्पताल के योगदान के लिए महंत देवेन्द्र दास का आभार प्रकट किया। धस्माना ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में उनका योगदान सराहनीय है जिसे बड़े बड़े राज्यों की सरकारें नहीं कर पाती। उन्होंने बताया कि कैंसर डायग्नोज व रिसर्च तथा उसके इलाज के दुनिया के सबसे आधुनिक तकनीक श्री महंत इंद्रेश में शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.