मोतिहारी, फरवरी 15 -- हरसिद्धि। हरसिद्धि प्रखंड क्षेत्र के बैरियाडीह पंचायत के वार्ड संख्या 14 स्थित धवही गांव में शुक्रवार की देर रात अचानक आग लगने से तीन परिवारों का घर जलकर राख हो गया। अगलगी में दो गाय और एक बछड़ा भी आग की चपेट में आ गए। बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों गायों का इलाज जारी है। ग्रामीणों के अनुसार देर रात अचानक एक घर से धुआं उठता देखा गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते दुखी राम, सुखी राम व विश्वंभर राम के घर को अपनी चपेट में ले लिया। आशंका जताई जा रही है कि आग बिजली की शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.