मोतिहारी, मार्च 28 -- केसरिया। रामनवमी के उपलक्ष्य में धवल पीठ ढेकहा मठ के प्रांगण में एक विशेष आयोजन किया। इसमें संत कर्ताराम एवं धवल बाबा की लगभग तीन सौ वर्ष पुरानी पगड़ी, गिरधारी बाबा का ग्लास एवं सिक्का जबकि लक्ष्मी बाबा एवं कृष्णमोहन दास का वस्त्र प्रमोद दास द्वारा श्रद्धालुओं को दर्शन कराया गया। इस मौके महंत शत्रुध्न दास द्वारा संत कर्ता राम बाबा एवं धवल बाबा की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। इस आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। इस मौके पर भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। वहीं प्रतिवर्ष वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेला लगा। मौके पर आर्चाय बलिराम, कन्हैया पाण्डेय, पुजारी कुंदन पाठक , मदन गिरी , प्रफुल्ल कुंवर, कैलाशपति कुंवर, समल दास ,अग्नीश कुमार पाण्डेय इत्यादि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.