धर्म स्थलों को साफ रखना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी: डॉ आशीष
सुल्तानपुर, मई 27 -- लंभुआ, संवाददाता पवित्र गंगा दशहरा पर्व के समापन के बाद ऐतिहासिक धोपाप घाट पर समाजसेवा और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। लाखों श्रद्धालुओं के स्नान के उपरांत घाट परिसर में फैली गंदगी को देखते हुए सेवार्थम फाउंडेशन ने तत्काल व्यापक स्वच्छता अभियान चलाकर पूरे क्षेत्र को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने का कार्य किया।संस्था के कार्यकर्ताओं ने लगभग चार घंटे तक लगातार श्रमदान कर घाट की सीढ़ियों, मंदिर परिसर, नदी तट एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की। स्वच्छता अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को "स्वच्छ तीर्थ-स्वस्थ समाज" का संदेश देते हुए धार्मिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक भी किया। यह भी पढ़ें- गंगा के अविरल-निर्मल स्वरूप का किया आवाह्न अभियान में युवाओं का उत्साह विशेष रूप से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.