गिरडीह, जुलाई 9 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। देश मे बढ़ते भ्रष्टाचार व व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं पर सवाल धर्म सभाओं में उठने लगे है। बुधवार को मधुबन स्थित गुणायतन में आयोजित धर्म सभा में श्रद्धालुओं ने सवाल उठाया। शंका समाधान कार्यक्रम में भ्रष्टाचार के सवाल पर मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज ने मार्गदर्शन दिया। यह भी पढ़ें- यह धर्म से अधिक अपराध का मामलाधर्म सभा का उद्देश्य मुनि श्री ने कहा कि भ्रष्ट व्यवस्था में ईमानदारी धैर्य व विवेक का मार्ग चुनौतियों से भरा है। बताया जाता है कि सम्मेदशिखर मधुबन स्थित गुणायतन में साधनारत मुनि प्रमाण सागर जी महाराज के सानिध्य में रोज विशेष पूजा आराधना व धर्म सभा का आयोजन किया जा रहा है। शंका समाधान कार्यक्रम के ऑनलाइन प्रसारण से देश विदेश के भी श्रद्धालु धर्म का महत्व समझ रहे है। मुनि श्री का शंका समाध...