सिमडेगा, अप्रैल 5 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड मैदान में रविवार को विराट हिन्दू सम्मलेन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आरएसएस के प्रान्त प्रचारक गोपाल जी, विहिप जिलाध्यक्ष कौशल राज सिंह देव, संत उमाकांत जी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के द्वारा भारत माता की तस्वीर के समीप दीप जलाकर की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांत प्रचारक गोपाल जी ने कहा कि आज से 100 साल पहले डॉ केशव बलिराम हेडगेवारजी ने आरएसएस की स्थापना किया ताकि समाज को संगठित किया जा सके। उन्होंने कहा कि हम प्राचीन काल से पेड़ पैधे ,जीव जंतु पहाड़ प्रकृति की पूजा करते आ रहे है, उस समय विदेशी और मुगल आक्रांताओं ने हमे समाप्त करने के लिये हमारे मंदिर एवं संस्कृति पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आज भी राष्ट्र विरोधी ताकत हमें जात-पात के नाम पर ब...