काशीपुर, दिसम्बर 28 -- काशीपुर। मेयर दीपक बाली ने हरिद्वार पहुंचकर ऋषिकुल आयुर्वेद राजकीय महाविद्यालय, में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के व्यक्तित्व एवं उनके द्वारा उत्तराखंड को विकसित और आत्मनिर्भर हेतु किए जा रहे कार्यों पर आधारित पुस्तक 'धर्म रक्षक धामी' के विमोचन समारोह में प्रतिभाग किया। यह पुस्तक मुख्यमंत्री धामी द्वारा लैंड जिहाद, लव जिहाद, अवैध अतिक्रमण, धर्मांतरण एवं प्रदेश में सांस्कृतिक-धार्मिक मूल्यों की रक्षा क़े लिए उठाए गए सख्त कदमों पर केंद्रित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने की। समारोह में स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, सांसद अजय भट्ट , पुस्तक की लेखिका डॉ. सोनाली मिश्रा, रीना मानसेरा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...