बरेली, अप्रैल 18 -- धर्म बदलकर शादी करने वाले युवक का फंदे से लटका मिला शव बरेली, मुख्य संवाददाता। कैंट थाना क्षेत्र के नकटिया में शनिवार देर रात एक युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट टीम ने मौके पर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार थाना बारादरी के जोगीनवादा निवासी इमरान उर्फ विनय नकटिया स्थित मीट फैक्ट्री के पास किराये के मकान में रहकर रिक्शा चलाता था। करीब तीन साल पहले उसने थाना बिथरी चैनपुर के गांव बिचपुरी की समुदाय विशेष की युवती मुस्कान से शादी की थी। यह भी पढ़ें- विवाहिता ने फंदे पर झूलकर दी जान दोनों के दो बच्चे हैं। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात घर नहीं लौटने पर शनिवार सुबह इमरान उर्फ विनय का पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद ...