धर्म परिवर्तन प्रकरण में पुलिस जांच पूरी, आरोपी महिला के खिलाफ कोर्ट में दाखिल हुई चार्जशीट
बागपत, जून 30 -- बागपत। बागपत जनपद के चर्चित धर्म परिवर्तन प्रकरण में खेकड़ा पुलिस ने विवेचना पूरी कर आरोपी महिला के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी। अब मामले में आगे की कार्रवाई अदालत में होगी। यह मामला उस समय सुर्खियों में आया था जब डायल-112 सेवा में तैनात पुलिस कांस्टेबल श्रीकांत ने खेकड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए दिल्ली निवासी हिना उर्फ मुब्बासरीन पर गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत के आधार पर 22 मार्च 2026 को खेकड़ा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। कांस्टेबल श्रीकांत ने आरोप लगाया था कि वर्ष 2022 में गाजियाबाद में तैनाती के दौरान उसकी मुलाकात आरोपी महिला से हुई थी। आरोप है कि बाद में हिना उर्फ मुब्बासरीन ने उस पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब उसने विरोध किया तो उसे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.