कार्यालय संवाददाता, अप्रैल 21 -- UP N यूपी के हाथरस से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां युवक द्वारा धर्म परिवर्तन किए जाने पर सोमवार को पंचायत में माता-पिता के कहने पर युवक व उसकी पत्नी के गले में जूते की माला पहना दी थी। इस मामले में यह बात भी सामने आई है कि माता-पिता ने पति-पत्नी को बेदखल कर दिया। वहीं रिश्तेदारों ने भी संबंध तोड़ दिए। मामला मुरसान कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने छोटे भाई का शांतिभंग में चालान कर दिया। गांव गारवगढ़ी का एक युवक ढोल बजाने और मेले में झूले लगाने का काम करता है। परिवार के लोगों की मानें तो कुछ समय पहले उसने हिन्दू धर्म को छोड़कर दूसरा धर्म अपना लिया। यह मामला कई महीने से चल रहा था। माता-पिता और भाई बहन ने दंपति को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने धर्म में वापस आने को तैयार नहीं हो रहा था। लिहाजा सो...