जौनपुर, जनवरी 28 -- जफराबाद। लाइन बाजार क्षेत्र के कुद्दूपुर गांव में पास लोगों को बहला फुसला कर धर्म परिवर्तन कराने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाप्रभारी सतीश सिंह को गांव के कुछ लोगों से सूचना मिली कि ऊक्त गांव के निवासी एक व्यक्ति के अहाते में कम पढ़े लिखे व भोले भाले लोगों को इन दिनों बहला फुसला कर प्रार्थना सभा आयोजित कर धर्म परिवर्तन हेतु प्रेरित किया जा रहा है। मना करने पर उन लोगों की ओर से धमकी जा रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपों के आधार पर छह लोगों के विरूद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी जिसमें सोमवार को मुन्ना चौहान, विद्युत प्रमाणिक, अरूण कुमार, अमित कुमार व सुशीला दास की गिरफ्तारी कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। पांच जुआड़ियों को किया गिरफ्तार खेतासराय। पुलि...