मिर्जापुर, जनवरी 4 -- हलिया। स्थानीय पुलिस ने युवती की पिटाई और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी को रविवार गिरफ्तार किया है। मामला हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता के मामा की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दो जनवरी को थाने में तहरीर देकर शिकायत की। आरोप लगाया कि उसकी भांजी एक जनवरी को गांव में गई थी। उसी दौरान आरोपी थोथा गांव निवासी आजाद पहुंचा। वह भांजी से धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर गाली गलौज देते हुए उसकी पिटाई की। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती सुनाई। पीड़िता के मामा की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान धर्म परिवर्तन की धारा की बढ़ोतरी की। पुलिस आरोपी की तलाश में ...