वाराणसी, मार्च 28 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। रुपये का लालच देकर ईसाई धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने वाले दो और आरोपियों को जंसा पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में पहले भी दो की गिरफ्तारी हो चुकी है। अमन सेठ ने पूर्व में केस दर्ज कराया था। बताया था कि गुलाब सिंह के माध्यम से उसे पता चला कि अजय कुमार, विजय कुमार एवं अन्य व्यक्तियों की ओर से धन का लालच देकर ईसाई धर्म में परिवर्तन करने के लिए बहलाया जा रहा था। धर्म परिवर्तन के लिए 40 हजार रुपये देने की बात कही गई थी, जिसमें से पांच हजार रुपये तत्काल दिए गए थे। शेष धनराशि धर्म परिवर्तन के उपरांत देने का आश्वासन दिया गया था। जंसा थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को सिंधोरा के गाडर निवासी जिलेदार राम, जंसा के सिहोरवा निवासी जय प्रकाश को गिरफ्तार किया गया है।...