रामपुर, अप्रैल 12 -- करीब 12 साल पहले मुस्लिम युवक ने धर्म परिवर्तन कराकर युवती से निकाह कर लिया। इसके बाद महिला ने तीन बेटियों को जन्म दिया। बेटियों को पैदा होने के बाद से ससुरालियों ने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। जहर का इंजेक्शन देकर महिला को मारने का प्रयास किया। धर्म परिवर्तन करने के कारण मायके वालों ने भी महिला से संबंध विच्छेद कर लिए। आरोप है कि अब ससुरालियों ने महिला को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने सिविल लाइंस थाने में छह लोगों पर केस दर्ज कराया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के अजीतपुर नई बस्ती निवासी महिला का कहना है कि करीब 12 साल पहले शानू ने उसे अपने प्रेम जाल में फांस लिया था। इसके बाद धर्म परिवर्तन कराकर उससे निकाह कर लिया। जिस कारण मायके वालों ने निशा से संबंध विच्छेद कर लिए। निकाह के बाद उसने तीन बेटियों को जन्म दिया। ...