धर्म परिवर्तन करवाने के मामले के फरार चार वारंटी गिरफ्तार
सिमडेगा, जून 24 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पाकरटांड़ थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन करवाने मामले के पिछले आठ वर्षों से फरार एक महिला सहित तीन वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रेसवार्ता में एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि थाना क्षेत्र में 22 जून 2018 को कुछ लोगों के द्वारा किसी परिवार को बरगला कर धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा था। मामले में झारखंड धर्म स्वतंत्र अधिनियम के तहत पाकरटांड़ थाना कांड संख्या 11/18 के तहत सुकरा लाजरुस बारला, अगस्तुस एक्का, मोनिका एक्का और बुद्धु एक्का के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया गया था। लेकिन घटना के बाद से चारों फरार चल रहे थे। इनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने इन चारों को गिरफ्तार का बुधवार को जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.