सहारनपुर, फरवरी 27 -- कोतवाली देहात के गांव पीकी में धर्म परिवर्तन वाले परिवार की महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने उसका अंतिम संस्कार करने पर रोक लगा दी। पंचायत में पुन: परिवार ने अपने पुराने धर्म को अपनाया, जिसके बाद ही महिला का अंतिम संस्कार होने दिया गया है। इससे एक बार को गांव में तनाव के हालात बन गए थे। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। घटना गुरुवार रात की है। गांव निवासी राम सिंह की पत्नी मामचंदी का निधन हो गया था। ग्रामीणों के अनुसार अनुसूचित जाति के रामसिंह के परिवार सहित गांव के ही सुनीत कुमार, सुरेन्द्र, विक्रांत, शीला व मोहित सहित 13 परिवारों के करीब 65 लोगों ने दूसरा धर्म अपना लिया था, जिससे समाज के लोगों ने उनका बहिष्कार कर दिया था और वह मामचंदी की मृत्यु के बाद उनके घर भी नहीं गए। इसके साथ ही श्मशान में मृतका का अंतिम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.