बलरामपुर, जून 15 -- उतरौला। धर्म ध्वजा धारी परिषद ने संगठनात्मक विस्तार के तहत रूपेश कुमार को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले वह परिषद के नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके मनोनयन पर हिंदू समुदाय के साथ संगठन के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार ने कहा कि हिंदू समाज की एकता, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए वह पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इस अवसर पर संतोष सोनी, संतोष गुप्त सहित कई लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...