अयोध्या, दिसम्बर 7 -- अयोध्या । श्री राम मंदिर के पूर्ण होने के साथ ही अयोध्या के अखिल भारतीय श्री पंच तेरह भाई त्यागी खाक चौक मंदिर से सनातन धर्म जागरण के लिए निकलने वाली पारंपरिक यात्रा का पुनः शुभारंभ हो गया। सदियों से यह यात्रा धर्म-जागरण और तीर्थ दर्शन के उद्देश्य से संचालित होती रही है। इसी क्रम में खाक चौक के दो दर्जन से अधिक संत चार धाम की पदयात्रा करते हुए अयोध्या पहुंचे। पुनः रविवार को रथ के साथ सनातन धर्म प्रचार के लिए अयोध्या धाम से रवाना हो गए। पदयात्रा द्वादश ज्योतिर्लिंग, चारधाम और सप्तपुरी सहित देशभर के प्रमुख तीर्थस्थलों का भ्रमण करेगी। लगभग पांच वर्ष तक संत विभिन्न राज्यों में धर्मप्रचार , भजन-कीर्तन और जनजागरण करते हुए आगे बढ़ेंगे तथा हरिद्वार में यात्रा का समापन होगा। श्री संकट मोचन हनुमान किला के पीठाधीश्वर महंत परशुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.