गाजीपुर, मार्च 18 -- गाजीपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के धर्म जागरण प्रमुख और पूर्व कर्मचारी नेता प्रेमकुमार ओझा की 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मंगलवार की सुबह उनके निवास स्थान हुसेनपुर मे हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। वेअपने पिछे दो पुत्र देवेंद्र ओझा व गुणेंद्र ओझा के आलावा तीन पुत्रियों को छोड़ गए हैं। पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था।बुधवार को दाह- संस्कार कर दिया गया। पूर्व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा , जिला मंत्री सुरेश बिंद, पूर्व उपाध्यक्ष सोमारु चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल राय व मुरली कुशवाहा ने उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...