रामपुर, जून 21 -- मुस्लिम धर्म छुपाकर एक लाख रूपए लेकर चार बच्चों की मां से हिन्दू सब्जी विक्रेता युवक की शादी कराने के मामले में पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मडैय्या नादरबाग निवासी पुनीत कुमार ने थाना पुलिस को शिकायत कर बताया था कि वह सब्जी बेचने का कार्य करता है। उसकी शादी नहीं हो रही थी। जिस कारण उसने गजरौला निवासी अपने मौसा विजय सिंह से शादी कराने के लिए कहा था। मौसा ने गजरौला निवासी कल्लू और उसके भाई राम सिंह से मिलवाया। आरोप लगाया कि दोनों ने हरिद्वार की हिन्दू लड़की रिया गुप्ता से शादी कराने की बात एक लाख रूपए में तय की। दोनों आरोपी 11 जून को रिया गुप्ता बताकर महिला को बरेली लेकर आए और सब्जी विक्रेता को आधार कार्ड दिखाया था। जिस पर रिया गुप्ता लिखा हुआ था। दोनों ने सब्जी विक्रेता से एक लाख...