धर्म छिपाकर हिंदू युवक से कराई शादी, रिया से यासमीन निकली चार बच्चों की मां, गिरफ्तार
रामपुर, जून 14 -- Rampur News: यूपी के रामपुर में धर्म छिपाकर और फर्जी आधार कार्ड के सहारे सब्जी विक्रेता युवक से शादी कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर रविवार को बरेली के आंवला निवासी आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से हिन्दू महिला के नाम से बना फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किया गया है। मडैय्या नादरबाग निवासी पुनीत कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सब्जी बेचने का काम करता है। शादी नहीं होने पर उसने गजरौला निवासी अपने मौसा विजय सिंह से बात की थी। इसके बाद मौसा ने उसकी मुलाकात गजरौला निवासी कल्लू और उसके भाई राम सिंह से कराई। आरोप है कि दोनों ने हरिद्वार निवासी हिन्दू युवती रिया गुप्ता से शादी कराने का आश्वासन दिया और इसके एवज में एक लाख रुपये तय किए। पीड़ित के अनुसार 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.