मेरठ, अगस्त 26 -- आचार्य सौरभ सागर महामुनिराज का बुधवार को दिगंबर जैन मंदिर, मानसरोवर गार्डन, दिल्ली रोड से दिगंबर जैन मंदिर, सरस्वती लोक के लिए विहार हुआ। सरस्वती लोक मंदिर में एक दिवसीय प्रवास के दौरान आचार्य श्री से श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया। आचार्य सौरभ सागर महाराज ने कहा कि आज कई ऐसे जैन परिवार हैं, जो अपने नगर के मंदिर में नियमित दर्शन करने नहीं जाते, लेकिन दूर दराज के तीर्थ क्षेत्रों में दर्शन के लिए अवश्य पहुंच जाते हैं। मनुष्य धर्म के साथ-साथ सांसारिक सुख और वैभव भी चाहता है। गृहस्थ जीवन में इन आवश्यकताओं के रहते यह समझना जरूरी है कि जिनेन्द्र भगवान के प्रति सच्ची भक्ति, श्रद्धा और समर्पण जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। कहा कि यदि मन में सच्ची भक्ति और श्रद्धा हो तो इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं है।सुरेश जैन रितुराज ने बताय...