जौनपुर, जून 2 -- सुजानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पुरानी बाजार में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में रविवार की देर शाम कथा व्यास पंडित आशीष कृष्ण शास्त्री ने धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति धर्म पर अटल विश्वास रखकर चलता है, धर्म की रक्षा करता है, उसकी रक्षा स्वयं धर्म करता है। उसका कोई बाल बांका नहीं कर सकता। कथा के दौरान उन्होंने त्रिपुरासुर वध प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया। बताया कि तारकासुर के तीनों पुत्रों ने अपने धर्म पालन और भगवान शिव की आराधना के प्रभाव से तीनों लोकों पर विजय प्राप्त कर ली थी। उनके पुण्य प्रताप के कारण देवता भी उसका वध नहीं कर सकते थे। उन्होंने कहा कि धर्म पर दृढ़ आस्था रखने वाले व्यक्ति का अहित कोई नहीं कर सकता। कथा व्यास ने जलंधर वध प्रसंग का भी वर्णन किया। कहा कि भगवान शिव की नेत्राग्नि से ...