देहरादून, सितम्बर 3 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। धर्मपुर स्थित सिद्धपीठ प्राचीन श्री शिव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस कथा व्यास आचार्य अरुण सती ने भगवान के 24 अवतारों का वर्णन करते हुए धर्म, भक्ति और सदाचार का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भगवान धर्म की रक्षा, अधर्म के नाश और भक्तों के कल्याण के लिए समय-समय पर अवतार लेते हैं। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: संत का अपमान भागवत प्राप्ति में बाधक: हिमांशु महाराजकथा की भावनाएं कथा के दौरान महाभारत में भीष्म पितामह के शरशय्या प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि युद्ध के बाद युधिष्ठिर जब अपने परिजनों की मृत्यु से दुखी और धर्म को लेकर चिंतित थे, तब भीष्म पितामह ने उन्हें राजधर्म, कर्तव्य, सत्य, दान और प्रजा के कल्याण का मार्ग समझाया। उन्होंने कहा कि राजा और प्...