बुलंदशहर, मार्च 27 -- नगर की आवास विकास कॉलोनी प्रथम में चल रही श्री शिव महापुराण कथा के सातवें दिन आचार्य राहुल कृष्ण ने श्रद्धालुओं को धर्म मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने महर्षि दधीचि के अस्थि दान का प्रसंग सुनाते हुए कहा की देश और धर्म की रक्षा के लिए सर्वस्व त्याग करने में संकोच नहीं होना चाहिए। आचार्य ने सती अनुसूया के चरित्र का वर्णन करते हुए बताया कि उनके तप बल से ही भगवान शिव सपरिवार चित्रकूट में स्थापित हुए। उन्होंने गौ माता की महिमा बताते हुए कहा कि गाय कोई पशु नहीं, बल्कि चलता-फिरता मंदिर है जिसमें 33 कोटि देवताओं का वास होता है। गौ सेवा ही परम धर्म है और इसका वध करने वालों को कभी मुक्ति नहीं मिलती। इस अवसर पर विजय चौधरी, रविंद्र राजौरा, जितेंद्र शर्मा, भूपेंद्र सिंह, राहुल ठाकुर, केशव व विवेक राघव ने कथाव्यास का फूल-मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.