श्रावस्ती, मई 1 -- इकौना। इकौना क्षेत्र के ग्राम पटखौली में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। मथुरा वृंदावन धाम से आईं प्रवाचिका दिव्या रामायणी ने गुरुवार को भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों की महिमा का वर्णन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि धर्म का पालन करना व सदा धर्म का ही साथ देना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में दिए उपदेशों में कहा है कि जब कोई धर्म की रक्षा करता है तो धर्म भी उसकी रक्षा करता है। पांडव से कहीं अधिक कौरव सेना शक्तिशाली थी, लेकिन कौरव अधर्म पर चल रहे थे और पांडव धर्म का पालन कर रहे थे, जिससे उनकी विजय हुई। धर्म पर जब-जब संकट आता है तो श्री हरि विष्णु जी किसी न किसी रूप में अवतरित होकर धर्म की रक्षा करते हैं। कथा के दौरान रामविहारी बाजपेयी, धर्मेंद्र गुप्ता, संजय, विपुल तिवारी, प्रताप नारायण पांडेय, विजय कुमार, शिवशंक...