ऋषिकेश, जनवरी 22 -- Amit Shah Praise Uttarakhand CM Dhami: दो दिन के लिए उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। धामी की दृढ़ हिंदुत्ववादी कार्यशैली के कायल शाह ने स्पष्ट कहा कि धामी ने देश में धर्म की जोत को अखंड करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया है। भाजपा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद नंबर-2 की हैसियत रखने वाले शाह से मिली तारीफ से जहां एक बार फिर धामी का कद बढ़ा है। वहीं धामी समर्थकों में भी उत्साह की लहर है। पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में हालांकि अमित शाह ने दो-तीन वाक्य ही बोले, लेकिन इनका पार्टी की अंदरूनी राजनीति में भी बड़ा गहरा असर गया है। इन प्रशंसाओं ने उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन की उन अटकलों को भी विराम लगा दिया, जब चर्चाएं जोर पकड़ रही थीं...