हरदोई, मार्च 10 -- अतरौली। कसबे में मंगलवार से भागवत कथा का शुभारम्भ कलश यात्रा के साथ हुआ। जंगलीशिव मंदिर भोलेनाथ का आशिर्वाद लेकर रवाना हुए यजमान राजेश सिंह ने श्रृद्धालुओं के साथ कलश भरकर कथा स्थल पर पूजन अर्चन किया। कथा व्यास सुखदेव महाराज ने मंगलवार को भगवान राम के पदचिन्हों पर चलकर जीवन को कृतार्थ करने की कथा सुनाई। सुखदेव महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम ने सदैव आदर्शों का पालन किया और हमेशा नीति को पहली प्राथमिकता दिया । वह जीवन में संघर्षों से कभी भी पीछे नहीं हटे। किसी भी परिस्थिति में धर्म के मार्ग को नहीं छोड़ा। मर्यादाओं का कभी उल्लंघन नहीं किया। इसीलिए भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा गया है। रावण बाहुबली था। फिर भी उस पर विजय पायी। कार्यक्रम में दिनेश पाल सिंह, राजेश सिंह, राकेश, सुनील, कृष्ण बिहारी, राजू, अर्पित, उदय प...