बांदा, दिसम्बर 16 -- बांदा। बबेरू तहसील अंतर्गत ग्राम आहार स्टॉप के पास भारत धर्म कांटा पर स्थानीय व्यापारियों की मदद से बुलंदशहर नोएडा के अमित एंड संस ने बिना लाइसेंस के धान खरीद शुरू कर दी। कई किसानों ने शिकायत की समाजसेवी पीसी पटेल ने अधिकारियों को बुला लिया किसानों का आरोप है कि व्यापारियों ने इलेक्ट्रॉनिक कांटे को सेट करके घटतौली कर किसानों के साथ एक क्विंटल में सात से आठ किलो की धोखाधड़ी की है। मंडी सचिव बबेरू तहसील, पुलिस प्रशासन बबेरू, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी को प्रकरण की सूचना दी गई। घटतौली के शिकार कुछ किसानों का रुपया वापस कराया गया। अधिकारियों ने मौके पर डंप धान को अपने संरक्षण में लेकर सुरक्षा में दो गार्ड तैनात कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.