औरैया, मई 7 -- औरैया, संवाददाता। बखरिया गांव स्थित मां गंगा देवी मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं रासलीला कार्यक्रम का गुरुवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और कथा का श्रवण कर धर्म लाभ लिया। मुख्य अतिथि कुंवर रविन्द्र सिंह कुशवाह ने फीता काटकर और आरती उतारकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि समाज को जोड़ने और मानव जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों का आध्यात्मिकता से जुड़ना बेहद जरूरी है। कथा सुनने से मन को शांति मिलती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आयोजक समिति ने बताया कि कथा और रासलीला का आयोजन प्रतिदिन निर्धारित समय पर किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर विश...