रामगढ़, अप्रैल 10 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। रामगढ़ जिले के छत्तर क्षेत्र स्थित श्री श्री 1008 बुढ़वा महादेव मंदिर परिसर में आयोजित सप्तदिवसीय ज्ञान महायज्ञ सह मानस पाठ कार्यक्रम भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा के वातावरण में अत्यंत श्रद्धा एवं भव्यता के साथ संपन्न हो रहा है। इस पावन अवसर पर बतौर रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि सह युवा नेता राजीव जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित हुए और अपनी सहभागिता से आयोजन की गरिमा को बढ़ाया। सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर कार्यक्रम में शामिल हुए राजीव जायसवाल ने महायज्ञ के अंतर्गत आयोजित भक्ति जागरण में भाग लेकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में गूंजते भजन-कीर्तन, वैदिक मंत्रोच्चार और श्रद्धालुओं की आस्था ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आयोजन समिति के सदस...