सिमडेगा, अप्रैल 18 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। पश्चिम बंगाल विस चुनाव के मद्देनजर विधायक सह जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा ने पूर्वी मेदिनीपुर जिले के 207 नंदकुमार विस और 208 महिषादल विस क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। चुनाव प्रचार के दौरान विधायक कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो, नुक्कड़ सभा, डोर टू डोर कैंपेनिंग और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में नंदकुमार के नामालक्ष्य बाजार के समीप कांग्रेस प्रत्याशियों एस.के मतीन और काजल नायक दास के समर्थन में आयोजित रॉड शो कार्यक्रम में शामिल हुए। मौके पर विधायक ने तृणमूल कांग्रेस और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल सरकार बदलने का नहीं बल्कि बंगाल के भविष्य को बचाने का चुनाव है। यह भी पढ़ें- अपनी अस्मिता, अधिकार और भविष्य की करें रक्षा : हेमंत सोरे...