शामली, अगस्त 8 -- श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी सौहार्द का संदेश लेकर हरिद्वार जा रहे दो दोस्तों की बाइक सहारनपुर हाईवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें घर ले गए। क्षेत्र के गांव भैंसवाल निवासी 24 वर्षीय मोहित पुत्र ब्रह्मपाल और गांव कसेरवा कलां निवासी सालिम पुत्र शमशाद पिछले चार वर्षों से गहरे मित्र हैं। दोनों का कहना है कि उनकी दोस्ती में धर्म और जाति कभी आड़े नहीं आए। उन्होंने बताया कि वे एक-दूसरे के परिवार के सदस्य की तरह हैं और अक्सर एक-दूसरे के घर आना-जाना तथा साथ भोजन करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा है। यह भी पढ़ें- साईकल स्टंड करता हुआ गुजरा कांवडिया दोनों मित्रों न...