लोहरदगा, मार्च 23 -- लोहरदगा, संवाददाता।विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने लोहरदगा में रामोत्सव पखवाड़ा मनाते हुए विभिन्न अखाड़ों में भगवान श्रीराम और श्रीरामोत्सव पर धर्मचर्चा का आयोजन किया। विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष रितेश कुमार, ज़िला संगठन मंत्री कार्तिक विश्वकर्मा, बजरंग दल ज़िला संयोजक पवन प्रजापति, सह संयोजक बिटू कुमार तथा केंद्रीय महावीर मंडल जिलाध्यक्ष विपुल तमेड़ा ने विभिन्न अखाड़ों का भ्रमण किया। स्थानीय भक्तजनों को श्रीरामोत्सव के सम्बन्ध में जानकारी दी। श्रीराम प्रभु के धरती में अवतरण के उद्देश्यों पर जानकारी दी।इस दौरान केंद्रीय महावीर मंडल अध्यक्ष विपुल तमेड़ा ने कहा कि जब जब धरती पर पाप बढ़ता है और धर्म का पतन होने लगता है तब धर्म के अधिष्ठापन तथा पापियों के नाश हेतु धरती में ईश्वरीय अवतरण होता है। भगवान श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.