महाराजगंज, फरवरी 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ठूठीबारी ग्राम सभा के टोला धर्मौली में आयोजित चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के समापन अवसर पर देव दीपावली पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। गांव के हर द्वार और चौराहे पर जगमगाते दीपों से पूरा क्षेत्र मानो प्रकाश से नहा उठा। मंदिर परिसर से लेकर गलियों तक उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। समारोह में हरिद्वार से पधारे कथा वाचक ने प्रभु श्रीराम के 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या आगमन की मार्मिक कथा सुनाई, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा के दौरान रामधुन पर युवा, महिलाएं और बच्चे भक्ति रस में झूमते नजर आए। मुख्य यजमान थान बहादुर सिंह सपत्नीक के नेतृत्व में रिखई धवल, नंद प्रसाद यादव, मोहन यादव, अनिल उर्फ गुड्डू यादव, दुर्गा प्रसाद गुप्त, अमित खबर, गुड्डन यादव, अभिषेक खरवार, ऋषिमुनि चौधरी, सु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.