प्रयागराज, अप्रैल 28 -- उत्तर मध्य रेलवे के जीएम नरेश पाल सिंह ने मंगलवार को संरक्षा के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रयागराज, झांसी एवं आगरा मंडलों से मार्च 2026 माह के लिए चयनित कुल 10 रेल कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए। इस बार धर्मेंद्र कुमार सिंह सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी चुने गए। इनके अलावा चन्द्रभान, शुभम पाल, शिवलाल यादव, अभय शंकर, सुभाष चन्द्र, जय कुमार यादव, अरमान अली, सुमित कुमार शर्मा, मनीष कुमार को पुरस्कृत किया गया। प्रयागराज मंडल के प्वाइंट्समैन धर्मेन्द्र कुमार सिंह सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी के संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित हुए। यह भी पढ़ें- उत्कृष्ट कार्य करने वाले 29 रेलकर्मी पुरस्कृत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...