गुड़गांव, नवम्बर 24 -- गुरुग्राम। बॉलीवुड के महान अभिनेता और हीमैन के नाम से विख्यात धर्मेंद्र का सोमवार को निधन हो गया। इससे गुरुग्राम में दर्शकों के दिलों को निराशा पहुंची। उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई है। धर्मेंद्र अपने फैंस के लिए कई ऐसी यादगार फिल्में छोड़ गए हैं जो हमेशा हमेशा के लिए उन्हें जिंदा रखेंगे। अपने दमदार अभिनय से धर्मेंद्र ने लाखों लोगों को अपना फैन बनाया था। प्यार से फैंस उन्हें ही-मैन भी बुलाया करते थे। सेक्टर-15 पार्ट एक निवासी रिटायर्ड प्रो. सुभाष सपरा ने कहा कि हीमैन अभिनेता धर्मेंद्र नहीं रहे। वह एक हंसमुख नेक दिल इंसान थे। मुझे याद है कि जब दिसंबर 1989 से सिरसा गवर्नमेंट नेशनल कॉलेज से 55 छात्रों का शैक्षिक दौरा मुंबई लेकर गया तो सुबह धर्मेंद्र के घर पर पहुंचे थे। धर्मेंद्र ने सभी को अपने घर पर चाय के साथ स्नैक...