मेरठ, अगस्त 27 -- एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज के पुत्र तेजस्व भारद्वाज की फेसबुक आईडी हैक कर लिए जाने का मामला सामने आया है। आईडी हैक करने के बाद उनके नाम और पहचान का दुरुपयोग करते हुए एक फर्जी अकाउंट बनाया गया है, जिसके जरिए सोशल मीडिया पर लोगों को लगातार मैसेज भेजकर पैसों की मांग की जा रही है।तेजस्व भारद्वाज ने स्पष्ट किया है कि इस फर्जी अकाउंट से भेजे जा रहे किसी भी संदेश, पैसों के लेनदेन या अन्य अनुरोध से उनका दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है। उन्होंने आम जनता और शुभचिंतकों से अपील की है कि यदि उनके नाम से मैसेंजर या किसी अन्य माध्यम से आर्थिक सहायता अथवा बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने का संदेश मिले, तो भूलकर भी उस पर विश्वास न करें। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: डीआईओएस कार्यालय के पीए का मोबाइल हैक, परिचितों से मांगे रुपये ​तेजस्व भारद्व...