नई दिल्ली।, जुलाई 26 -- Pralhad Joshi Property: नीट (NEET) पेपर लीक विवाद को लेकर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कर्नाटक से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शनिवार को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रह्लाद जोशी वर्तमान में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके साथ ही अब वे शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार भी देखेंगे। प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके वर्तमान कर्तव्यों के अलावा शिक्षा मंत्रालय का प्रभार सौंपने का निर्देश दिया है। संसदीय प्रोफाइल के अनुसार, प्रह्लाद जोशी ने अपनी स्कूली शिक्षा कर्नाटक के हुबली से पूरी की। इसके बाद उन्होंने वर्ष 1983 में कर्नाटक विश्वविद्यालय के काडासिद्धेश्वर आर्ट्स कॉलेज से कला में स्नातक क...