नई दिल्ली, जून 26 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाले केंद्रीय कैबिनेट में जल्द फेरबदल हो सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर तारीख या नाम अब तक स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन अटकलें हैं कि इस बार सरकार से कई मंत्रियों की जिम्मेदारी बदली जा सकती है या बाहर किया जा सकता है। चर्चाओं में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम भी चल रहा है, लेकिन उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। दरअसल, हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अलग-अलग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी।UP की टीम घोषित खास बात है कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले नई टीम का ऐलान किया है। मिशन-2027 के चलते प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी की टीम का आकार बढ़ाया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री और प्रदेश मंत्री के कुल छह पद बढ़ ग...