नई दिल्ली, जुलाई 28 -- शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले धर्मेंद्र प्रधान को लेकर एक नया दावा सामने आया है। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट में कहा गया था कि इस्तीफे से पहले केंद्र सरकार ने उन्हें दूसरा मंत्रालय देने की पेशकश की थी। अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इन दावों को पूरी तरह से 'काल्पनिक और निराधार' बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया है।अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट में क्या दावा किया गया था? एक प्रतिष्ठित अंग्रेजी अखबार ने दावा किया था कि CJP (कॉकक्रोच जनता पार्टी) के प्रतिनिधिमंडल और केंद्रीय मंत्रियों- जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह के बीच चल रही बातचीत के दौरान सरकार की तरफ से एक प्रस्ताव रखा गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र ने धर्मेंद्र प्रधान का विभाग बदलकर उन्हें कोई और मंत्रालय सौंपने की पेशकश की थी। साथ ही यह भी तय किया ...