नई दिल्ली, जुलाई 26 -- छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री घर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं नीट-यूजी विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की गूंज अब पंजाब पहुंच गई है। बीते 20 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकार कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारी अब अपने-अपने घर लौट चुके हैं। इस बीच बीजेपी पंजाब के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर आम आदमी पार्टी पर हमलावर है। दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने एकबार फिर पंजाब की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। सिरसा ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर लिखा 'मासूम बच्चों के कंधों पर बंदूक रखकर राजनीति करने वाली आम आदमी पार्टी से आज पूरा देश पूछ रहा है- पंजाब के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा कब? कल तक जो मनीष सिसौदिया नैतिकता के नाम पर झूठी दहाड़े...