इटावा औरैया, जुलाई 20 -- इटावा। पेपरलीक में केन्द्रीय शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफा व लोकतांत्रिक आंदोलनो के दमन के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन के आहवान पर कचहरी पर किसान सभा, सीटू, आशा संगिनी, रसोइया यूनियनो ने राष्ट्रपति को डीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजा। किसान सभा के जिलामंत्री संतोष शाक्य, आशा‌ संगिनी रसोइया यूनियन की महामंत्री संगीता कश्यप, डीवाईएफआई के जिलामंत्री मोनू यादव के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री मुकुट सिंह व‌ माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिलामंत्री नाथूराम यादव ने समर्थन करते हुए भाग लिया।अध्यक्षता संगीता कश्यप और संचालन संतोष शाक्य ने किया। माकपा के वरिष्ठ नेता प्रेमशंकर यादव, शौकीन सिंह पूर्व कुलसचिव किसान सभा, राज्य काउंसिल सदस्य राजेश्वरी यादव, रसोइया यूनियन की जिलाध्यक्ष उमा...