नई दिल्ली, जनवरी 8 -- xअगर आप पुरानी फिल्में देखना पसंद करते हैं तो हम आपको साल 1965 की उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसे आप एक कल्ट फिल्म भी कह सकते हैं। इस फिल्म में तीन बड़े स्टार्स लीड रोल में नजर आए थे। हम जिस फिल्म के बारे में बता रहे हैं वो फिल्म 1965 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। क्या आप पहचान पा रहे हैं इस फिल्म का नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम है वक्त।1965 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म वक्त 1965 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। इस फिल्म को महाभारत बनाने वाले बीआर चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया था। वहीं, फिल्म को डायरेक्ट किया है यश चोपड़ा ने। ये फिल्म उस वक्त जितनी पसंद की गई उतना ही पसंद फिल्म के संगीत को भी किया गया। फिल्म का संगीत आज के वक्त में भी काफी लोकप्रिय हैं। लीड में थे...